Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनेगी, अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी

Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने उनके और उनके पति रणवीर सिंह के लिए शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया।

Deepika Padukone: अनोखे अंदाज में शेयर की प्रेग्नेंसी की खबर

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था । अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। अभिनेत्री ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। दीपिका-रणवीर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई, जिसने इस पल को और भी भावुक बना दिया। पोस्ट के साथ दोनों ने सिर्फ दो नजर वाले इमोजी शेयर किए, लेकिन इतना ही उनके चाहने वालों के लिए काफी था। कुछ ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर प्यार जताया।

14 नवंबर 2018 को हुई रणवीर-दीपिका की शादी

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर शुरू हुई थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। शादी की रस्में दीपिका की कोंकणी परंपराओं और रणवीर के सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं। शादी के छह साल बाद, यह कपल पहली बार माता-पिता बना और अब यह खुशी दूसरी बार (Deepika Padukone Second Pregnancy) उनके घर आने वाली है।

दीपिका-रणवीर बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक

दीपिका-रणवीर को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिना जाता है। जहाँ वे आमतौर पर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर काफ़ी प्राइवेसी बनाए रखते हैं, वहीं उन्होंने इस खास पल को अपने फैंस के साथ शेयर करने का फ़ैसला किया, ताकि वे भी उनकी खुशी का हिस्सा बन सकें। फैंस अब इस स्टार कपल के घर आने वाले दूसरे नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Deepika PadukoneDeepika padukone agedeepika padukone announces second pregnancydeepika padukone filmsdeepika padukone pregnancyRanveer Singhदीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण की उम्रदीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रहींरणवीर सिंह