Bandar Trailer: गाली-गलौज और सस्पेंस से भरपूर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया

Bandar Trailer: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। बॉबी देओल स्टारर इस फ़िल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में डार्क ह्यूमर, रहस्य, दमदार डायलॉग्स और बेहतरीन एक्टिंग का ज़बरदस्त मेल देखने को मिल रहा है।

Bandar Trailer: फिल्म की कहानी

ट्रेलर में बॉबी (Bobby Deol) एक ऐसे मशहूर स्टार का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी चमक फीकी पड़ चुकी है और जो बाद में एक विवाद में फंस जाता है। फ़िल्म की कहानी रहस्य और क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ट्रेलर में बॉबी देओल का किरदार शुरुआत में काफ़ी आत्मविश्वासी और घमंडी लगता है; लेकिन, अचानक कहानी में एक मोड़ आता है और वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।

Bandar के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ सकती है। इसी वजह से बॉबी देओल (Bobby Deol) का किरदार सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। ट्रेलर में, बॉबी की एक्टिंग गहरी छाप छोड़ती है, क्योंकि वह अलग-अलग स्थितियों से गुज़रते हैं। कभी वह बेबस नज़र आते हैं, तो कभी वह गुस्से और दर्द से भरे होते हैं। ट्रेलर उनके किरदार के कई पहलुओं को दिखाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Bandar Trailer: टैलेंटेड कलाकारों की फौज

फ़िल्म में कई टैलेंटेड कलाकारों की टोली भी है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी. शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम किरदारों में नज़र आएंगे। स्टारकास्ट को देखते हुए फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता दिख रहा है। ट्रेलर देखकर साफ़ पता चलता है कि यह फ़िल्म दर्शकों को आखिर तक अपनी सीटों से बांधे रखेगी।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस फ़िल्म (Bandar) को निखिल द्विवेदी के प्रोडक्शन हाउस ‘सैफ़्रन मैजिकवर्क्स’ ने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। जबकि फ़िल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। यह वही जोड़ी है जिसने ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी बेहतरीन कहानियां लिखी हैं। बताया जा रहा है कि ‘बंदर’ एक सच्ची घटना से प्रेरित है और इसका मकसद सिस्टम और समाज, दोनों की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाना है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Anurag KashyapAnurag Kashyap film BandarBandar official trailerBandar Trailerbobby deolBollywoodBollywood news HindiLord Bobby