Corona Lockdown: आधी रात से पूरे भारत में 21 दिन लॉकडाउन

कोरोना वायरस से बचने के लिए देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन (Corona Lockdown) किया जा रहा है।

नई दिल्ली–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात 8 बजे जनता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने ऐलान किया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन (Corona Lockdown) किया जा रहा है।

इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अगले 21 दिन आपको घर में ही रहना है। जब तक बेहद जरूरी हो घर से न निकलें (Corona Lockdown) क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान किया गया है। इसमें सजा को एक महीने से 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना संकट के बीच सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, जानें आपको क्या मिला

21 दिन के लॉकडाउन (Corona Lockdown) के दौरान नियम और गाइडलाइंस नहीं माननेवाले पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के सेक्शन 51 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें सजा और जुर्माने दोनों की बात है। लॉकडाउन (Corona Lockdown) नहीं मानने पर 200 रुपये का जुर्माना और साथ ही 1 महीने की सजा। लेकिन इसकी वजह से कानूनी व्यवस्था में दिक्कत आई, दंगे की स्थिति हुई दो सजा 6 महीने तक के लिए बढ़ जाएगी। (Corona Lockdown) ऑर्डर में कहा गया है कि अगर आपके ऑर्डर न मानने से किसी की जान जाती है, खतरा पैदा होता है तो दोषी पाए जाने पर जेल होगी जिसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

अगर कोई कोरोना वायरस से संबंधित कुछ अफवाह फैलाता है, फिर उसे एक साल तक की सजा हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लग सकता है।

Corona lockdown
Comments (0)
Add Comment