मोदी-शाह को लेकर लगे विवादित पोस्टर, कृष्ण अवतार में दिखे शिवपाल

होर्डिंग्स लगाते वक्त पुलिस व प्रसपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई

प्रयागराज — नागरिकता संशोधन कानून 2019 के लागू होने के बाद इसका विरोधी पार्टियों के द्वारा जगह-जगह पर विरोध किया जा रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इसको लेकर अनोखे ढंग से विरोध किया गया है।

दरअसल नागरिकता संशोधन कानून व महिलाओं के लेकर हो रहे अपराध के विरोध में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा एक विवादित होर्डिंग्स लगाई गई है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाभारत के पात्रों के रुप में दिखाया गया है। अभी तक ये होर्डिंग्स शहर के तीन मुख्य स्थानों पर लगी हुई है। जिसे हटाया नहीं गया है।

बता दें कि यह होर्डिंग्स प्रसपा के छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष तिवारी और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नाम से लगाई गई है। जिसमें महाभारत के पात्रों में गृहमंत्री अमित शाह को धृतराष्ट्र के रूप में दिखाया गया है, जबकि पीएम मोदी को दुर्योधन बताया गया है।वहीं सीएम योगी को दुर्योधन के भाई दुष्कर्ण, स्वामी चिन्मयानंद को दुशासन व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दुष्प्रघर्षण के रुप में प्रदर्शित किया गया है। जबकि शिवपाल यादव को कृष्ण अवतार में दिखाया गया है।

जिस पर लिखा है- भाजपा सरकार होश में आओ और जब जब अधर्म बढ़ा है तब तब कृष्ण का अवतार हुआ है। कलयुग में भगवान श्रीकृष्ण के रुप में महिलाओं की रक्षा के लिए शिवपाल यादव का अवतार हुआ है।हालांकि होर्डिंग्स लगाते वक्त पुलिस व प्रसपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

Comments (0)
Add Comment