कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस आज, लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

लखनऊ–भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी जी मौजूद रहेंगीं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर झण्डारोहण और राष्ट्रगीत के बाद श्रीमती प्रियंका गांधी जी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगीं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर श्रीमती प्रियंका गांधी जी सलाहकार, रणनीति व कार्ययोजना कमेटी के साथ देश-प्रदेश के राजनीतिक हालात, किसानों की समस्या, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पुलिसिया उत्पीड़न और नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी आदि मुद्दों पर चर्चा करेंगीं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ भी श्रीमती प्रियंका गांधी जी बैठक करेंगीं।

कांग्रेस पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर उ0प्र0 के विभिन्न जिलों से पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और कायकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Congress's 135th Foundation Day
Comments (0)
Add Comment