एक माह पूर्व हुई थी महिला की मौत, अब कब्र से खोदकर निकाला गया शव

बहराइच–एकघरा गांव में घर के अंदर एक महिला की संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती हुई लाश मिली थी। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मुंबई में रह रहे बेटे ने एक माह बाद वापस लौटकर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खैरीघाट थाना अंतर्गत एकघरा गांव निवासी नूरजहां पत्नी काजू की करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। 12 साल पहले उसके पति की मौत हो गई। जबकि एक माह पूर्व उसका शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला था। बेटी आफरून घर पर रहती थी।

घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आत्महत्या किए जाने की संभावना जतायी गयी थी। बेटा सद्दाम व इसरार मुंबई में रहते थे। जबकि उन सभी को मां के मौत की सूचना मिली तो सभी गांव पहुंचे। गांव के लोगों से जानकारी की तो मौत संदिग्ध मालूम पड़ी। जिसके बाद बेटे सद्दाम ने जिलाधिकारी शंभु कुमार को पत्र देकर मां की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पत्र मिलने पर जिलाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के आदेश दिए।

नानपारा तहसील के नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस बल गुरुवार को एकघरा गांव पहुंचा। यहां कब्र को खोदा गया। मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

body was removed from the grave
Comments (0)
Add Comment