सिपाही ने नाबालिक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

एसपी के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो समाज का क्या हश्र होगा आप इसी से अंदाजा लगा सकते है। यूपी में एक सिपाही की घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां एक सिपाही ने घर में घुसकर किशोरी को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि सिपाही किशोरी की मां की मदद करने के बहाने घर में आता था। फिलहाल सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सिपाही वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है।

ये भी पढ़ें..बहराइच में दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत, 10 घायल

मिली जानकारी के मुताबकि बिजनौर में एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के ने बताया कि शहर कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज रस्तोगी उसके घर आता जाता था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। महिला की मदद के बहाने सिपाही ने उसके घर आना जाना शुरू किया था।

किशोरी को अकेला देख किया रेप

11 सितंबर को महिला की नाबालिग पुत्री अकेली थी। मौका पाकर सिपाही ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला ने इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट दर्ज…

बता दें कि सिपाही का कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद जिले को तबादला हुआ है। वहीं शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। सबूत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

bijnor newsreport filedsoldier rapedSoldier raped teenagerup newsUP policeबिजनौर न्यूजयूपी न्यूजयूपी पुलिसरिपोर्ट दर्जसिपाही ने किया दुष्कर्म
Comments (0)
Add Comment