बड़ी खबरः 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार…

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से धरा गया...

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5 लाख का इनामी था पुलिस को इसको पकड़ने के लिए 6 लगे। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें..विकास के लिए आई धनराशि हजम कर गये प्रधान पति और सचिव

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार…

वहीं उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने बताया कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने साफ किया कि उसने सरेंडर नहीं किया है। अब ​दुबे को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि यूपी पुलिस के पहुंचने से पहले दुबे को मीडिया से दूर रखा जाएगा। भारी सुरक्षा में विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने रखा है।

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास इस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

शिवराज सिहं से सीएम योगी से चर्चा…

उन्होंने मंदिर के अंदर या बाहर से गिरफ्तारी हुई, कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस की बात है, इस बारे में ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं है। वारदात पूरी होने के बाद से ही प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है।

ये भी पढ़ें..8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के साथियों की तस्वीरें जारी

8 Policemen in encounter in kanpur8 Policemen killed8 Policemen killed in Bithoor8 Policemen killed in Kanpur8 पुलिसकर्मियों की मौतfiring on Police Team in Kanpurfiring on Policemen in KanpurkanpurKanpur CrimeKanpur NewsupUP Latest Newsउज्जैन से गिरफ्तारकानपुरकानपुर क्राइमकानपुर न्यूजकानपुर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंगबिठूरयूपी लेटेस्ट न्यूजविकास दुबे अरेस्टविकास दुबे गिरफ्तार
Comments (0)
Add Comment