बड़ी खबरः 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार…

मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से धरा गया...

0 150

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आखिरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से से गिरफ्तार किया गया है। 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर 5 लाख का इनामी था पुलिस को इसको पकड़ने के लिए 6 लगे। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें..विकास के लिए आई धनराशि हजम कर गये प्रधान पति और सचिव

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार…

वहीं उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने बताया कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने साफ किया कि उसने सरेंडर नहीं किया है। अब ​दुबे को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि यूपी पुलिस के पहुंचने से पहले दुबे को मीडिया से दूर रखा जाएगा। भारी सुरक्षा में विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने रखा है।

Related News
1 of 2,407

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास इस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

शिवराज सिहं से सीएम योगी से चर्चा…

उन्होंने मंदिर के अंदर या बाहर से गिरफ्तारी हुई, कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस की बात है, इस बारे में ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं है। वारदात पूरी होने के बाद से ही प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है।

ये भी पढ़ें..8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के साथियों की तस्वीरें जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...