चक्रवात तूफान ‘असानी’ ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे इन राज्यों के लिए भारी!

दक्षिणी अंडमान निकोबार द्वीप समूह से उठे चक्रवाती तूफान असानी का असर आज से दिख सकता है। इस साइक्लोन के आने से पूर्वी तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस दौरान बंगाल के साथ-साथ उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें..खुलेआम बाथटब में नहाने लगी ‘तारक मेहता’ की ये एक्ट्रेस, Video ने मचाई खलबली

मौसम विभाग के अनुसार 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से यह साइक्लोन असानी अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा, जो कि 10 मई को ओडिशा के समुद्री तटों से टकरा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तूफान असानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 570 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर आसनी चक्रवात पहुंच गया है। तूफान के 10 मई की रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य ओडिशा तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा आसपास के इलाके तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इसे लेकर बाकायदा बुलेटिन भी जारी की है। जिसके अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तूफान के उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर और तेज होने की आशंका है। इस चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने जारी पूर्वानुमान के हवाले से बताया है कि रांची और इसके आसपास 14 मई तक लगातार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 11 व 12 मई को बारिश की भी संभावना जताई गई है।

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Asani CycloneBihar weather updateCyclone AsaniHPCommonManIssuesjharkhand latest newsjharkhand newsJharkhand TopJharkhand Weather UpdateOdisha Weather Updateआसनी चक्रवातआसनी तूफानआसनी लेटेस्‍ट न्‍यूजओडिशा न्‍यूजझारखंड न्‍यूजझारखंड वेदरबिहार न्‍यूज
Comments (0)
Add Comment