ताबड़तोड़ वारदातों से नाराज BJP विधायक ने लिखा सरकार को पत्र

लॉकडाउन के दौरान जिले में गौ हत्या व चोरी की लगातार वारदाते हो रही है

बहराइचः लॉकडाउन के दौरान जिले में गौ हत्या व चोरियों की बढ़ती घटनाओं के लेकर भाजपा (BJP) विधायक ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। जिले में गौ हत्या व बढ रही चोरियों को रोकने के लिए भाजपा के विधायक ने शासन को पत्र भेजा है। भाजपा विधायक के इस पत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खडे कर दिए है।

ये भी पढ़ें..5 बारातियों संग दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, और फिर…

भाजपा (BJP) के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपर प्रमुख सचिव को एक पत्र भेजा है। उसमें जिले में हो रही गौ हत्या व बढ रही चोरियों को रोकने का जिक्र किया है। विधायक ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद लाॅक डाउन किया गया है।

इस दौरान जिले में गौ हत्या तेजी से हो रही है। BJP विधायक ने पत्र में इस बात का जिक्र भी किया है कि गांव में खूंटे में बंधे गायों को खोल लिया जा रहा है। उसके बाद उन्हें ले जाकर काटा जा रहा है। यही नहीं उन्होेंने जिले मंे बढ रही चोरियों पर भी सवाल खडा किया है। उन्होने शासन को पत्र लिखकर इन सब बढ रहे अपराध पर रोकने की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें..Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा..

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

bahraichbjp mlaUP government
Comments (0)
Add Comment