Asia Cup 2025 का आज से शुरुआत, जानें कब-किस टीम से होगा भारत का मुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 मंगलवार 9 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा है। इस टी20 टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यूएई में होने वाला एशिया कप भारत की मेजबानी में होगा। पहला मैच आज अबू धाबी में अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (AFG vs HK) के बीच होगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद उसे 14 सितंबर (रविवार) को दुबई के मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी।

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप की पूरी डिटेल्स

टीमें: भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हांगकांग, UAE

Asia Cup 2025: दो ग्रुप में बांटी टीमें

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, UAE

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हांगकांग

तारीखें: 9 से 28 सितंबर 2025

स्थानः यूएई (दुबई – अबू धाबी )

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 का शेड्यूल

9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी, रात 8 बजे

10 सितंबर: भारत बनाम यूएई, दुबई, रात 8 बजे

11 सितंबर: बांग्लादेश VS हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी, रात 8 बजे

12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान, दुबई, रात 8 बजे

13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, रात 8 बजे से

14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, रात 8 बजे

15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान, अबू धाबी, शाम 5.30 बजे

15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, रात 8 बजे

16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, रात 8 बजे

17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई, दुबई, रात 8 बजे

18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, रात 8 बजे

19 सितंबर: भारत बनाम ओमान, अबू धाबी, रात 8 बजे

20 सितंबर: B1 बनाम B2, दुबई, रात 8 बजे

21 सितंबर: A1 बनाम A2, दुबई, रात 8 बजे

23 सितंबर: A2 बनाम B1, अबू धाबी, रात 8 बजे

24 सितंबर: A1 बनाम B2, दुबई, रात 8 बजे से

25 सितंबर: A2 बनाम B2, दुबई, रात 8 बजे

26 सितंबर: A1 बनाम B1, दुबई, रात 8 बजे

28 सितंबर: फाइनल, दुबई, रात 8 बजे

Asia Cup 2025 Schedule: भारत का पूरा शेड्यूल

10 सितंबर 2025 IND vs UAE ग्रुप-ए रात 8 बजे दुबई

14 सितंबर 2025 IND vs PAK ग्रुप-ए रात 8 बजे दुबई

19 सितंबर 2025 India vs Oman ग्रुप-ए रात 8 बजे अबू धाबी

28 सितंबर 2025 फाइनल – रात 8 बजे दुबई

Asia Cup 2025 : टीम इंडिया

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान),तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

AFG vs HKAsia cup 2025Asia Cup 2025 group stage India matchAsia Cup 2025 scheduleAsia Cup 2025 शुरू कब होगाIndia Asia Cup 2025 openerIndia vs UAE Asia Cup 2025 first matchUAE vs India Asia Cup 2025 detailsइंडिया पहला मैचभारत एशिया कप 2025 शेड्यूल