यूपी का एक और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, इस पार्टी से लड़ चुका है चुनाव

2010 में गैंगस्टर की कार्रवाई.

गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार रात में गोमती नगर के विपुलखंड से माफिया विनोद कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर पुलिस के सहयोग के लिये गोमती नगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि विनोद गोरखुपर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं।

यह भी पढ़ें-लखनऊ के पूर्व CMO बोले- लॉकडाउन नहीं हुआ तो UP बन जाएगा वुहान

गोमती नगर पुलिस के मुताबिक विनोद के घर जब पुलिस ने छापा मारा तो वह अपने घर पर मौजूद मिला। गोरखपुर से आई पुलिस टीम ने बताया कि उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। विनोद एक आपराधिक मामले में कई तारीखों पर पेशी पर नहीं पहुंचा था। इसके बाद ही गोरखपुर पुलिस ने कोर्ट से उसका गैर जमानती वारन्ट लिया है।

गोरखपुर के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ गोरखपुर, संतकबीनगर और लखनऊ के विभिन्न थानों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जमीन कब्जा, धमकी, हत्या, साजिश, हत्या के प्रयास के ज्यादातर केस हैं। बसपा से राजनीति शुरू करने वाला विनोद गोरखपुर सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है।

कानपुर में ऐसे हुआ था गैगेस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर, देखिए वीडियो..

कुछ दिन पहले ही विनोद के खिलाफ गोरखपुर के कोतवाली थाने में भी जबरदस्ती वसूली का केस दर्ज हुआ था। टॉप-10 की सूची में नाम आने के बाद से ही उसके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी यही वजह था कि उसने जिला छोड़कर राजधानी में ठिकाना बना लिया था। विनोद के पकड़े जाने के बाद अन्य बदमाशों में भी दहशत है।

arrestedelectiongomtinagargorakhpur thanahistory sheeter of UPhouselucknowmafiaगोरखपुरगोरखपुर सदर विधानसभाजमीन कब्जाधमकीबसपालखनऊसंतकबीनगरसाजिशहत्याहत्या के प्रयास
Comments (0)
Add Comment