घर में पत्नी को दारोगा संग इस हालत में देख भड़का सिपाही, और फिर…

सिपाही की पत्नी ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप...

यूपी के आगरा जिले में पति पत्नी और वो की तर्ज पर एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कानपुर में तैनात एक सिपाही ने आगरा में अपनी पत्नी को उसके प्रेमी दारोगा के साथ पकड़ लिया। सिपाही की पत्नी भी महिला सिपाही है।

ये भी पढ़ें..लखनऊ पुलिस की सक्रियता से पत्नी की हत्या कर फरार अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान सिपाही और दारोगा में जमकर मारपीट हुई। इस बीच ​सिपाही ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई।

आरोप पत्नी और दारोगा के बीच अवैध संबंध

सिपाही ने अपनी पत्नी और दारोगा के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है। सिपाही का कहना है कि चार महीने पहले उसकी शादी आगरा में तैनात महिला सिपाही से हुई थी। कुछ दिन पहले सिपाही को पता चला कि पत्नी का एक दरोगा से उसके संबंध हो गए और दारोगा अक्सर पत्नी से मिलने उसके कमरा पर आता था। शुक्रवार को दरोगा के आने की जानकारी पर सिपाही आ गया। वह पत्नी के घर पहुंचा। उसने गेट खुलवाया तो दरोगा भी मिला। दोनों में विवाद शुरू हो गया।

पत्नी ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

वहीं महिला सिपाही का कहना है कि दरोगा से उसके पारिवारिक संबंध हैं। उसके पिता ने एक लाख रुपये दरोगा से लिए थे। वह यह रकम लेने के लिए आए थे। उसने दरोगा को खाना खाने के लिए रोका था। पति का आरोप गलत है। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह ससुराल नहीं गई थी। वहीं पति का कहना था कि वह पत्नी से तलाक लेना चाहता है।

उधर मामले पर शाहगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि कानपुर में तैनात सिपाही ने शाहगंज क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही सिपाही पत्नी को एक दरोगा के साथ पकड़ लिया। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। यह पारिवारिक विवाद है। इस मामले में मुकदमा कोई नहीं बनता। मौके पर विवाद की स्थिति थी इसलिए पुलिस उसे थाने ले आई थी।

ये भी पढ़ें..कोरोना की चपेट में खाकी, एक और दारोगा की मौत

agraagra Crime NewsAgra newsconstablehusbandinspectorkanpurwife
Comments (0)
Add Comment