Aamir Khan तीसरी बार बनेंगे दूल्हा, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे शादी

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो 61 साल के आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। हालांकि एक्टर ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर ने अपनी शादी की तारीख फाइनल कर ली है और अब वह अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं।

Aamir Khan-Gauri Spratt: 5 जुलाई को करेंगे शादी

आमिर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी बहुत ही सिंपल होगी। कपल घर पर परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कोई ग्रैंड रिसेप्शन नहीं रखा जाएगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: हाल में अफेयर का किया था खुलासा

अमिर खान मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को मीडिया से अपने पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन उनका लव अफेयर हाल ही में शुरू हुआ है। अपने रिश्ते को पब्लिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट को कई मौकों पर आमिर खान के साथ देखा गया है। गौरी सात साल के बेटे की मां हैं। आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं, और इतने लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।

अब तक दो शादी कर चुके हैं अमिर खान

अभिनेता अमिल खान अब तक दो शादियां कर चुके है। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आज़ाद राव खान है। आमिर और किरण ने 2021 में अलग होने का फैसला किया।

हालांकि शादी खत्म होने के बावजूद, आमिर और किरण ने अपने रिश्ते को बनाए रखा है और अक्सर फिल्म्स प्रोजेक्ट्स पर साथ मिलकर काम करते हैं। अगर आमिर और गौरी शादी करते हैं, तो यह एक्टर की तीसरी शादी होगी। हालांकि, आमिर और गौरी की शादी के बारे में ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतज़ार है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Aamir KhanAamir Khan marriage newsAamir Khan relationshipAamir Khan weddingAamir KhanGauri Spratt weddingbollywood gossipBollywood newsEntertainment NewsGauri Spratt