अमित शाह ने इस सरकार को बताया हिंदू विरोधी !

0 14

बेंगलुरू– कर्नाटक में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह अपने चुनावी अभियान में जुट गए हैं और इस समय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं।

Related News
1 of 653

कर्नाटक के चित्रदुर्गा में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सवाल का जवाब देने आया हूं कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए क्या गया है। सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कर्नाटक की सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है, यह हिंदू विरोधी सरकार है, इन लोगों ने देश विरोधी संस्था एसडीपीआई के खिलाफ चल रहे मामलों को वापस ले लिया है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपीए सरकार के अंतर्गत 13वें वित्त आयोग ने कर्नाटक को 88583 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की थी। लेकिन हमारी सरकार ने 14 वें वित्त आयोग के तहत कर्नाटक को 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि केंद्र सरकार ने जो पैसा दिया था वह आखिरकार कहां गया। केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक सरकार को भेजे गए पैसे का मुद्दा उठाते हुए शाह ने कहा कि क्या यह पैसा आपके गांव पहुंचा। आप अपने गांव में कांग्रेस के नेताओं को देखें, जिनके घर कच्चे होते थे वह अब चार मंजिला भव्य घर में रहते हैं, उनके पास महंगी कारे हैं जोकि घर के बाहर पार्किंग में खड़ी रहती हैं।

Comments
Loading...