2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा, कहा सपा को 400 सीटें

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।  

0 138

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।  ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी एजेंडे के साथ मैदान में उतर चुकी हैं।  वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी विजयी रथ यात्रा भी शुरू कर दी है।  बीजेपी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा कर दिया है।  उन्होंने कहा यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से निराश है।

अखिलेश यादव का दावा:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को 400 सीटों पर जीत दिलवाएगी।  उन्होंने कहा कि हम ये चुनाव यूपी की जनता का जीवन बदलने के लिए लड़ेंगे।  वहीं बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

यूपी में व्यापार का हाल खराब:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा यूपी में व्यापार का हाल खराब हो गया है।  यूपी के छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।  उन्होंने कहा  बीजेपी तो अपना मेनिफेस्टो तक लागू नहीं कर सकी।

अखिलेश यादव ने गिनाये अपने काम:

Related News
1 of 656

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि सपा सरकार में जिलों में मंडिया बनीं लेकिन भाजपा सरकार आज तक चालू नहीं कर पाई।  वहीं भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा उन्होंने गंगा मइया को धोखा दिया है।  सपा सरकार गाय की सेवा करेगी।  सपा सरकार द्वारा दिए गए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं।

कानपुर से शुरू किये चुनावी यात्रा:

आखिलेश यादव ने कहा कानपुर से चुनावी यात्रा इसलिए शुरू की गयी जिससे स्वदेसी उद्योग को बढ़ावा मिल सके।  उन्होंने कहा हम सरसों के तेल का दाम कम करने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव भी भाजपा को हराने के लिए यात्रा कर रहे हैं।  आने वाले समय में सपा पार्टी में शिवपाल यादव को शामिल करने का संकेत भी दिया

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...