सत्ताईस का सत्ताधीश… लखनऊ में लगी अखिलेश की होर्डिंग बनी चर्चा का विषय

14

Akhilesh Yadav Poster, Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन है, जिसको लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके समर्थकों द्वारा पूरे प्रदेश में जन्मदिन की बधाई होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें से एक होर्डिंग्स चर्चा का विषय बन गई है।

लखनऊ में लगी होर्डिंग्स बनी चर्चा का विषय

दरअसल, सपा नेता जयराम पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी और सपा कार्यालय के बाहर एक खास पोस्टर लगवाया, जो चर्चा में आ गई। जयराम पांडे द्वारा सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग में अखिलेश यादव को प्रभावशाली नेता के तौर पर दिखाया गया है। उन्होंने सिर पर समाजवादी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी पहनी हुई है।

संस्कृत में दी गई हैं सपा सुप्रीमो को शुभकामनाएं

होर्डिंग पर लिखा है, “24 में बरस जनता का आशीर्वाद, दीवारों पर लिखा, कौन होगा… ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ अंत में संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई दी गई है। “त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्। इति सर्वदा मुदं प्रथ्यमहे। जन्मदिवस्य अभिनंदनानि।।” इसका हिंदी में अर्थ है, “आप सौ वर्ष जिएं। आपका जीवन सार्थक हो। हम हमेशा अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

पहले भी लग चुकी है अखिलेश की होर्डिंग

Related News
1 of 1,077

यह पहली बार नहीं जब अखिलेश यादव के ऐसे पोस्ट लगे हो, इससे पहले भी कई बार अखिलेश को देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जा चुके हैं। इतना ही नहीं एक पोस्टर में तो अखिलेश यादव की पत्नी व मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को यूपी का भावी सीएम बताया गया था।

लोकसभा में शानदार प्रदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास

बता दें कि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पार्टी 90 लोकसभा सीटों में से 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन से पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है और सपा 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सपा नेताओं का मानना ​​है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव भी जीतेगी और प्रदेश के मुखिया की कमान अखिलेश यादव को मिलेगी।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...