मौजूदा सरकार हमारी सरकार के समय में हुए विकास कार्यों को रोक रही है-अखिलेश यादव

0 16

लखनऊ —समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी सरकार ने नौजवानों के सपनों को तोड़ दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों की वजह से पूरे मुल्क में बेरोजगारी बढ़ रही है। इस सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षामित्रों को धोखा दिया है। अखिलेश गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर युवाओं से बातचीत कर रहे थे। 

Related News
1 of 652

 

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उनकी सरकार के समय में हुए विकास कार्यों को रोक रही है। यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परम्परा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए जितने काम किए हैं, उन सभी को बीजीपी सरकार ने रोक दिया। मेट्रो ट्रेन रोक दी गई, समाजवादी पेंशन बंद कर दी गई, गोमती रिवर फ्रंट का काम बंद कर दिया गया है। 

Comments
Loading...