अखिलेश का योगी पर वार, कहा- “सीएम योगी प्रदेश में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं”

0 13

लखनऊ– पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, ” बीजेपी सरकार बनने के बाद उसने सिर्फ दहशत फैलाने का काम किया है। कोई काम नहीं हुआ। जीएसटी ने देश को बर्बाद किया है जीसएटी की दरों में बार-बार बदलाव से न तो बिजनेस निकल पाएगा और ना ही बिजनेसमैन। इसकी वजह से बिजनेसमैन को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। निकाय चुनाव के लिए सीएम ओगी प्रदेश में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं।” 

Related News
1 of 653

बता दें कि, सीएम योगी इन दिनों ने निकाय चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस बार बने अयोध्या- फैजाबाद नगर निगम के लिए सपा ने किन्नर गुलशन को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीएम योगी ने इसी अयोध्या- फैजाबाद नगर निगम से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। 

इस मौके पर प्रो.अली खान, पप्पू पहलवान दोनों सपा में शामिल हो गए।इस मौके पर पूर्व विधानसभा स्पीकर माता प्रसाद पांडेय और राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे।

 

Comments
Loading...