मोदी सरकार खाली कराएगी कांग्रेस से ’24 अकबर रोड’

0 23

न्यूज़ डेस्क– केंद्र सरकार कांग्रेस से 24 अकबर रोड खाली कराने की योजना बना रही है। 24, अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय है। मोदी सरकार 24 अकबर रोड के साथ-साथ लुटियन जोन से तीन अन्य बंगले खाली कराने पर विचार रही है।

Related News
1 of 1,155

कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय को खाली करने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया जा सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग ऐंड अर्बन अफेयर्स ने कैबिनेट कमिटी ऑन अकॉमडेशन (CCA) के पास एक नोट भेजकर कांग्रेस को तुरंत तीन प्रॉपर्टीज- 24 अकबर रोड जिसमें सेवा दल का कार्यालय है, 5 रायसीना रोड जिसमें इंडियन यूथ कांग्रेस का कार्यालय है और CII/109 चाणक्यपुरी से हटाने को कहा है। नोट में कहा गया है कि कांग्रेस को 24 अकबर रोड की प्रॉपर्टी खाली करने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। यहां कांग्रेस का 1976 से मुख्यालय है।

सरकार द्वारा कांग्रेस को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए 9-ए राउज एवेन्यू में जमीन आवंटित की गई थी। राजनीतिक दलों को जमीन आवंटन की सरकारी नीति के तहत ऑफिस बनाने के लिए आवंटन के बाद तीन साल का वक्त मिलता है। लिहाजा कांग्रेस को जो चार बंगले लीज पर दिए गए थे, उन्हें उसे जून 2013 में खाली करना था। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का कहना है, ‘पार्टी ऑफिस बनाने के लिए हमने 2018 तक का एक्सटेंशन हासिल किया है। हम उतना रेंट चुका रहे हैं, जितना जरूरी है।’ 

Comments
Loading...