प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार के 4 साल का कुछ ऐसे किया बखान…

0 15

एटा– केन्द्र सरकार के 4 साल पूरे होने के बाद सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश के खाद्य एवं रसद, बाट माप, खाद्य सुरक्षा औषधि व एटा के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग आज एटा पहुंचे।

Related News
1 of 655

जिला पंचायत के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियॉं गिनाई। प्रभारी मंत्री  ने कहा की केन्द्र सरकार ने हर क्षेत्र में बहुत सारी क्रान्तिकारी कदम उठाये है और बहुत सारी रुकी हुयी परियोजनाओं को चालू किया है। सरकार का कोई भी ऐसा सैक्टर नहीं ही जिसमें अंदर कोई न कोई उपलब्धि हासिल न की हो। 

मीडिया से रुबरु होते हुए प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि हम मानकर चल रहे है कि इतने अच्छे कार्यकाल में सबसे अच्छे कार्य किये है तो हम सोचते है कि जनता हमें दोबारा मौका दे। वहीं विधायकों को लगातार मिल रही धमकी के मामले पर उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने धमकी दे दी दुबई से लेकिन क्या कोई ऐसा अपराधी है जो आज खुला घूम रहा है।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी , एटा )  

Comments
Loading...