टी-20 में ‘विराट सेना’ के क्‍लीन स्‍वीप के बाद बदले सहवाग के सुर, कहा ये…

0 20

स्पोर्ट्स डेस्क — ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. इस दौरे का आगाज दो मैचों की टी20 से शुरू हुआ, जिसमें ‘विराट सेना’ को क्‍लीन स्‍वीप झेलना पड़ा.

Related News
1 of 310

जबकि अब बारी पांच वनडे मैचों की सीरीज की है और पहला मैच 2 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस दौरान भारतीय क्रिकेट में एक मजेदार घटना घटी है.

दरअसल इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने एक एड किया था, जो ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर कप्‍तान टिम पेन और टीम इंडिया के विकेटकीपर रिषभ पंत के ‘बेबी सिटिंग’ के मजाक से जुड़ा था. लेकिन टी20 सीरीज में हार के बाद सहवाग के सुर बदल गए हैं. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने नया एड जारी किया है, जो कि काफी मजेदार है.

स्‍टार स्‍पोर्ट्स के इस नये एड में वीरु परेशान नजर आते हैं और वो फोन पर टीम से बात करते हैं.सहवाग ने टीम इंडिया को फोन करते हुए कहा, ‘हेलो, भाई क्या कर रहे हो तुम लोग यार? मैंने इतने एड में बोल दिया कि हम लोग बेबीसिटिंग करेंगे, और तुम…भाई देख लो, मरवा मत देना यार.

Comments
Loading...