निलंबन से बहाल हुए दरोगा जी ने ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर किया डांस, फिर हुए सस्पेंड, वीडियो वायरल

दरोगा काफी समय से निलंबित चल रहे थे, जब उनका निलंबन खत्म हुआ तो खुशी से फुले नहीं समाएं

0 1,551

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक दरोगा का है. बताया जा रहा है दरोगा काफी समय से से निलंबित चल रहे थे. अब जब उनका निलंबन खत्म हुआ तो खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. बहाली के बाद दरोगा जी ‘दिलबर दिलबर’ है गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. दरोगा का ये वीडियो पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें..तीन सिपाहियों ने मिलकर एसपी को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज…

दोनों बार सस्पेंड का कारण बने दोस्त

बता दें कि दरोगा का डांस वाला ये वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एक बार फिर मुश्किल में फंस गए. अधिकारियों ने पहले उनकी क्लास लगाई और बाद में एक फिर उनको सस्पेंड कर दिया.

इस पूरे मामले में दिलचस्प बात ये रही कि दरोगा जी पहले जब सस्पेंड हुए थे उसका कारण उनके दोस्त रहे और इस बार भी वही दोस्त उनके सस्पेंड होने की वजह बने हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हीं दोस्तों ने उनकी बहाली की ख़ुशी में ये पार्टी में रखी थी.

https://www.facebook.com/watch/?ref=external&v=1200341060406309

Related News
1 of 1,154

लियाकताबाद पुलिस स्टेशन में तैनात थे दरोगा

आपको बताते चलें सस्पेंड हुए दरोगा का नाम आबिद शाह हैं. वह कराची के लियाकताबाद पुलिस स्टेशन में तैनात हैं. वायरल वीडियो में आप देख देख सकते हैं दरोगा आबिद शाह सिविल ड्रेस में दोस्तों संग ”होश न खबर है ये कैसा असर है” वाले गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. आबिद को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिन दोस्तों के कारण वह पहले सस्पेंड हुए थे वही दोस्त एक बार फिर उनके लिए विलेन बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...