अमिताभ के बाद अदनान सामी का ट्विटर हैक, डाले गए आपत्तिजनक पोस्ट

0 12

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड सितारों का ट्वीटर अकॉउंट हैक होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में शदी के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकॉउंट हैक हो गया था। अब पाकिस्तानी गायक अदनान सामी का ट्विटर हैक होने की खबरें आई हैं।

Related News
1 of 306

भारत में काम कर रहे गायक अदनान का ट्विटर हैक होते ही उनके प्रोफाइल आपत्तिजनक फोटो साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी गई और कवर फोटो बदल दिया गया। इसके अलावा अकॉउंट से पाकिस्तान समर्थक ट्वीट किए जाने लगे।

सूत्रों की माने तो अदनान का ट्विटर अकॉउंट तुर्की के पाकिस्तान समर्थक ग्रुप अयालडिज टीम ने किया है। अदनान के रियल अकॉउंट से किए गए पोस्ट में लिखा गया कि मेरा अकॉउंट हैक हो गया है। इसके अलावा दूसरे अकॉउंट से अदनान का नाम और उनके कुछ पोस्ट डाले गए।

अदनान के हैक किए गए अकॉउंट से ट्वीट किया गया कि ‘जो भी हमारे साथी देश पाकिस्तान को धोखा देने की हिम्मत करेगा याद रखें कि वो अपनी प्रोफाइल फोटो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और यहां के झंड़े की तस्वीर देखोगे।’ बता दें कि इस फर्जी ट्वीट में इमरान खान को भी टैग किया गया। बता दें कि जानी मानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकॉउंट हैक होना काफी आम हो गया है।

Comments
Loading...