मुलायम की छोटी बहू बोलीं- ‘अयोध्या में बने राम मंदिर’

0 29

लखनऊ– मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपने दिए एक बयान से सूबे की सियासत को गरमा दिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने अपने इस बयान के साथ यह भी साफ कर दिया कि वह भाजपा के नहीं, बल्कि राम के साथ है। 

Related News
1 of 654

वहीं, अपर्णा यादव ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह 2019 का चुनाव अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से लड़ेगी। गुरुवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बाराबंकी स्थित देवा शरीफ दरगाह पर पहुंचीं। उन्होंने यहां पर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि, मैं चाहती हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बने’। यह पूछे जाने पर कि क्या मस्जिद नहीं बनना चाहिए इस पर अपर्णा ने कहा कि, ‘मैं तो मंदिर के पक्ष में हूं क्योंकि रामायण में भी राम जन्मभूमि का उल्लेख आता है’। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप बीजेपी के साथ हैं तो अपर्णा ने कहा कि, ‘मैं राम के साथ हूं’।

Comments
Loading...