‘कुछ कुछ होता है 2’ में नजर आ सकते है ये सुपरस्टार

0 18

मनोरंजन डेस्क- करन जोहर की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है के 20 साल बीत जाने के बाद भी इसकी पॉपुलारिटी में कोई कमी नही आई है। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, सलमान खान व दिग्गजों ने काम किया था। फिल्म अपनी स्टारी, बेमिसाल म्यूजिक और सुपरहिट डायलॉग्स के लिए जानी जाती है।

Related News
1 of 306

इस फिल्म ने हाल ही में अपने 20 साल पूरे किए हैं। लेकिन अब रणवीर सिंह ने इच्छा जताई है कि जल्द ही करण जोहर इस फिल्म का रीमेक ‘कुछ कुछ होता है 2’ बनाएं। जिसमें उनके साथ उनकी होने वाली पत्नी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी हों। सुनकर आप भी चौंक गए न, हां जी बॉलीवुड के बाजीराव की इस इच्छा को सुनकर करण भी सकते में आ गए।

बात है ‘कॉफी विद करण 6’ की है जब करण ने रणवीर से पूछा कि वह आने वाले समय में किसके साथ करियर में आगे जाना चाहते हैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण? तो रणवीर ने जवाब दिया दोनों! रणवीर ने लगे हाथ करण से यह भी कह डाला कि वह जल्दी से ‘कुछ कुछ होता है 2’ बनाएं जिसमें उन्हें लीड रोल दें,

आलिया और दीपिका भी फिल्म में रहे, साथ ही रणवीर ने यह भी सलाह दी कि सलमान खान वाला रोल वह रणबीर कपूर को दें। यह बात सुनकर करण ने भी जोरदार ठहाका लगाया। बता दें कि रणवीर की होने वाली पत्नी दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर हैं और रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट हैं।  रणवीर सिंह की इच्छा सुनकर करण जोहर ने इस बात को टालना ही बेहतर समझा। 

Comments
Loading...