पार्टी प्रवक्ता ने भाजपा सांसद पर बोला हमला,कहा-‘जिस थाली में खाया उसी में कर रहीं छेद’

0 16

बहराइच– जिले से भाजपा की लोकसभा सांसद सावित्री फुले लगातार अपनी ही पार्टी के खिलाफ हमलावर होकर शीर्ष नेतृत्व को चुनौती दे रही हैं । जिसको देखते हुये अब पार्टी के नेता भी उन पर हमलावर हो गये है । 

Related News
1 of 653

भाजपा नेता व पार्टी प्रवक्ता जुगुल किशोर ने आज भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले को अहसान फरामोश बताते हुये कहा कि वो जिस थाली में खाती हैं उसी में छेद करती हैं । जिस पार्टी ने उन्हें विधायक व सांसद बनाया आज वो उसे ही गलत कह रही हैं । समय आने पर उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही करेगी । 

भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर आज जिले में पहुंचे इस मौके पर डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने अपनी ही पार्टी की सांसद सावित्री फुले समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट न देती तो वो कुछ नही बन पाती वो सांसद बनने के लायक ही नही है । जिस थाली में खाती हैं उसी में छेद करती हैं । उन्होंने कहा कि हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे । आने वाले लोकसभा चुनाव में हम पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे और हमारी सरकार बनेगी । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...