रणबीर-आलिया के बीच बढ़ी नजदीकियां,न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती कर रहा यह कपल

0 32

मनोरंजन डेस्क — बॉलीबुड स्टार रणबीर कपूर व अभिनेत्री आलिया भट्ट के बीच बढ़ती नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। दोनों की तस्‍वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Related News
1 of 306

दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के क्‍यूट कपल में से एक मानी जाती है। दोनों की लवस्‍टोरी अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी है क्‍योंकि हाल ही में इन्‍हें एक साथ न्‍यूयॉर्क में हाथों में हाथ थामें वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा गया। 

बता दें आलिया भट्ट आए दिन अपनी और रणबीर की तस्‍वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने रणबीर के जन्‍मदिन पर उनकी एक तस्‍वीर पोस्‍ट कर ढेर सारी बधाई भी दी थी। 

दरअसल आलिया भट्ट व रणबीर कपूर की ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्‍वीरें IIFA के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं, जिसमें आलिया और रणबीर दोनों शॉपिंग बैग लिए हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं। इन तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Comments
Loading...