गरबा खेलने में मस्त थे लोग, मगरमच्छ देख उड़े होश

0 21

न्यूज डेस्क– वडोदरा के पिपरिया गांव में सोमवार रात गरबा पंडाल में 7 फुट लंबा मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ वहां मौजूद किसी भी शख्स को नुकसान पहुंचा पाता इससे पहले वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर पास की नर्सरी में छोड़ दिया।

Related News
1 of 1,154

जानकारी के मुताबिक पिपरिया गांव के लोग गरबा खेल रहे थे तभी पडांल के पास एक मगरमच्छ पहुंचा। पहले तो डीजे की आवाज और गरबा खेलने में मशगूल लोगों को उनके आने की भनक नहीं लगी, लेकिन अचानक जैसे ही लोगों को पता लगा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए वन विभाग को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रात करीब तीन बजे वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर वडोदरा नर्सरी में छोड़ दिया।

Comments
Loading...