BJP के ‘शत्रु’ ने अखिलेश की तारीफ में पढ़े कसीदें,राफेल पर राहुल का किया समर्थन

0 12

लखनऊ — भाजपा के बागी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघन सिन्हा गुरुवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में जय प्रकाश नारायण की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे।

इस दौरान शत्रुघन सिन्हा ने अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदें पड़ते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में काफी नाम कमाया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने लखनऊ आया हूं। उन्हीं से प्रभावित होकर राजनीति शुरू की है। अखिलेश यादव देश की राजनीति का उभरता हुआ सितारा है। उत्तर प्रदेश के सबसे मजबूत और मशहूर नेता हैं अखिलेश यादव। 

Related News
1 of 654

इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सुर से सुर मिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। तो वहीं, यशवंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा वक्त में देश के हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं।सभी को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा।

वहीं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि अटल जी के समय पार्टी में लोकशाही थी लेकिन आज तानाशाही है उन्होंने यह भी कि अगर उत्तर प्रदेश से भाजपा की छुट्टी हो गयी तो देश से भी उसकी छुट्टी होगी। शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी का फैसला पार्टी का नही था,इसके बारे में किसी को मालूम ही नही था। उन्होंने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो बागी हूँ मैं। वहीं सपा के कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा व शत्रुघन सिन्हा के भाग लेने से यूपी में भाजपाइयों में खलबली मची हुई है।

गौरतलब है कि वे आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से निष्कासित यशवंत सिन्हा के साथ सपा मुख्यालय में जय प्रकाश नारायण की जयंती समारोह में भाग लेने आये थे। इस अवसर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे।

Comments
Loading...