अब सलमान पर बुजुर्ग दंपत्ति को परेशान करने का आरोप

0 28

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान एक बार फिर बड़ी मुसीबत में घिरते नज़र आ रहे हैं.सलमान खान को अक्सर लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है फिर चाहे व बॉलीवुड हो यां फिर आम लोग सलमान सबकी मदद करने के लिए आगे आते हैं. लेकिन हाल ही में सलमान पर उनके पड़ोसी ने परेशान करने का आरोप लगाया है.

दरअसल सलमान खान पर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जमीन के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है. मुंबई के बुजुर्ग दंपत्ति केतन कक्कड़ और उनकी पत्नी अनीता कक्कड़ 3 साल पहले अमेरिका से भारत आए और जमा पूंजी से पनवेल में बंगला बनाने का काम शुरू किया.यहां इन्होंने 1996 में जमीन साढ़े 27 लाख रुपए में खरीदी थी . यह जमीन सलमान खान के फार्म हाउस के बगल में है. खरीदते वक्त सलीम खान से इसके लिए इजाजत भी ली गई थी.

Related News
1 of 306

अब इस दंपत्ति का कहना है कि पहले तो यह फार्म हाउस पर आते जाते थे तब तक सलमान अच्छे पड़ोसी थे लेकिन जब अमेरिका से लौटने के बाद यह बंगला बनाना चाहते है तो उन्हें परेशान किया जा रहा है.कक्कड़ दंपत्ति का आरोप है कि सलमान ने फार्म हाउस के पास गेट लगा दिया है जिससे वो फार्म हाउस पर नहीं जा पा रहे हैं.कक्कड़ दंपत्ति का जमीन पर मालिकाना हक होते हुए भी उन्हें अपना नया घर बनाने और बिजली जैसी बुनियादी चीजें नहीं मिल रही हैं.

कक्कड़ परिवार का आरोप है कि जिस फारेस्ट अफसर ने सलमान खान के परिवार के खिलाफ आवाज उठाई उसका तबादला कर दिया गया. पीड़ित परिवार ने फॉरेस्ट मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार से मिलकर न्याय मांगा. कक्कड़ परिवार को न्याय का आश्वासन मिला पर कुछ दिनों बाद सलमान खान सुधीर मुनगंटीवार के घर डिनर पर गए, उसके बाद कक्कड़ परिवार की सुनवाई नहीं हुई .

कक्कड़ परिवार का आरोप है की सलमान खान और उनका परिवार रसूखदार है इसलिए सुनवाई नहीं हो रही .सलमान खान और उनके परिवार पर लगाए आरोप कक्कड़ परिवार और उनकी वकील आभा सिंह के हैं. हालांकि अभी तक सलमान खान , उनके परिवार या लीगल टीम का कोई पक्ष सामने नहीं आया है.

Comments
Loading...