थाईलैंड घूम रहीं ‘अंगूरी भाभी’ ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें…

0 27

मनोरंजन डेस्क– अपने चुलबुले अंदाज में अंगूरी भाबी का रोल निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे अपने सुपरहिट सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ की वजह से घरो में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इसी के चलते लोग अक्सर उन्हे एक साधारण से अवतार में ही देखते है पर आजकल शुभांगी कुछ ऐसा कर रही है जिससे उनके फैन हैरान है।

 

Related News
1 of 306

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि भाबी जी आजकल घर पर नहीं हैं । बल्कि थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। शुभांगी ने सोशल मीडिया पर अपनी मौज-मस्ती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें शुभांगी अपने परिवार के साथ इन दिनों थाईलैंड की सैर कर रही हैं। और यहां उनका अलग अवतार देखने लायक है।

शो में हम अक्सर उन्हे घाघरा व साड़ी पहने हुए देखते है। लेकिन भाभी जी का यह लुक काफी चौकाने वाला है। जिसमें वह काफी हॉट दिख रही है। कुछ लोग तो उनके इस स्टाइल में उन्हे पहचान ही नही पा रहे है।

बता दें कि इससे पहले भाभी जी का रोल शिल्पा शिंदे निभा रही थी। लेकिन शो के निर्माता के साथ कुछ अनबन के चलते उन्हे यह शो छोड़ना पड़ गया था। जिसके बाद यह रोल शुभांगी को मिल गया और लोगों ने उनके अभिनय को काफी सराहा खासतौर पर उनका डॉयलाग ‘सही पकड़े है’ दर्शको में हास्य का एक बड़ा विषय बना रहता है।

मध्य प्रदेश के इंदौर की शुभांगी अत्रे ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था और फिर एकता कपूर ने उन्हें कसौटी ज़िंदगी की शो में कास्ट किया। बाद में उन्होंने कस्तूरी और चिड़िया घर जैसे सीरियल में भी अपनी अदाकारी दिखाई।

Comments
Loading...