Jana Nayagan leak: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से प्रोड्यूसर्स को काफी फ़ाइनेंशियल नुकसान होने का डर है। इस घटना के बाद कमल हासन से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) तक कई जाने-माने साउथ के सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और पायरेसी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की है।
भड़के विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जय नायकन के लीक से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने इस तरह की घटना का दर्द और दुख झेला है। ऐसा लगता है जैसे आप निशाने पर हैं, उम्मीदें खत्म हो गई हैं। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और कई अन्य लोगों के सपने भी दांव पर लगे हैं।” अभिनेता ने उन लोगों के पहचान करने पर भी जोर दिया, जो फिल्मों को लीक करने का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उन्हें रोका नहीं गया तो वे सिनेमा को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
बता दें कि विजय देवरकोंडा की फ़िल्म डियर कॉमरेड भी पायरेसी का शिकार हुई थी। फ़िल्म को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया, जिससे फ़िल्म का सारा सस्पेंस सामने आ गया था। इससे एक्टर को बहुत दुख हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख ज़ाहिर किया।
Jana Nayagan leak: रजनीकांत ने जताई नाराजगी
सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को चौंकाने वाला बताया और सरकार से दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देने की अपील की। इस बीच, सूर्या ने इसे “दिल तोड़ने वाला और गलत” बताते हुए दर्शकों से फिल्म को ऑनलाइन न देखने या शेयर न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत के साथ गलत है और ऐसे काम माफ़ करने लायक नहीं हैं।
कमल हासन ने क्या कुछ कहा
बड़े एक्टर कमल हासन ने इस घटना को सिस्टम की नाकामी बताया और कहा कि सेंसर सर्टिफिकेशन में देरी से ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने जवाबदेही और नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की। चिरंजीवी ने भी इस घटना को बहुत बुरा बताया और कहा कि इससे पूरी इंडस्ट्री पर असर पड़ता है। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेशन में देरी की वजह से इसकी रिलीज़ टाल दी गई और नई तारीख अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)