Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ‘ईशा रिखी’ से चुपचाप रचाई शादी, तस्वीरें आई सामने

127

Isha Rikhi-Badshah Marriage: मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ, उनका हालिया गाना ‘टटीरी’ अश्लीलता के आरोपों के चलते विवादों में घिरा है; वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी की खबरों ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यह बादशाह की दूसरी शादी है

Isha Rikhi-Badshah Marriage: शादी की तस्वीरें वायरल

दरअसल, 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बादशाह और ईशा को पारंपरिक शादी के लिबास में देखा जा सकता है। वायरल तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने दूल्हे के रूप में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

कुछ फोटो में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं, तो कुछ में मंडप में बैठे हुए शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में यह जोड़ा करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में पंडित के मार्गदर्शन में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते हुए नज़र आ रहा है। हालांकि, इस मामले पर न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

Isha Rikhi-Badshah Marriage: कौन हैं ‘ईशा रिखी’

बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की। ईशा रिखी कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद, वह हैप्पी गो लकी सहित कई फिल्मों में नजर आईं। इतना नहीं हीं उन्होंने 2018 में हिंदी फिल्म नवाबज़ादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Related News
1 of 333

Isha Rikhi-Badshah Marriage: 4 साल डेटिंग के बाद की ईशा रिखी से शादी

गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी पिछले चार सालों से डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी और उसके बाद उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया। पिछले साल करण औजला के एल्बम लॉन्च इवेंट में दोनों का एक साथ नज़र आना भी इन अफवाहों को और हवा देने वाला साबित हुआ।

जैस्मीन मसीह से हुआ था तलाक

बता दें कि बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी वे साथ मिलकर परवरिश कर रहे हैं। फिलहाल, फैंस इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...