टी20 विश्व कप 2026 से ऑस्ट्रेलिया बाहर, आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे मैच बारिश में धुला

127

IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मंगलवार को आयरलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला मैच बिना टॉस के रद्द करना पड़ा। ऐसे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। मैच रद्द होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) सुपर 8 से बाहर हो गया, जबकि ज़िम्बाब्वे ने सुपर 8 (Super 8) में जगह पक्की कर ली। 2021 की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम की उम्मीदें मंगलवार को पल्लेकेले में आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच पर टिकी थीं, जो बारिश के साथ ही धुल गई।

IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: ज़िम्बाब्वे ने सुपर 8 में बनाई जगह

ज़िम्बाब्वे पहले ही अपने दो मैच जीत चुका था, जिससे उसके पांच अंक हो गए है और श्रीलंका के साथ ज़िम्बाब्वे ग्रुप B से सुपर 8 में पहुंच गई हैं। ज़िम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में ओमान को आठ विकेट से हराया था, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। टीम ने तय ओवरों में सिर्फ़ दो विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में, ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में सिर्फ़ 146 रन पर आउट हो गई। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले तीन मैचों में सिर्फ़ एक जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के अलावा ओमान और आयरलैंड का सफर ग्रुप स्टेज के बाद समाप्त हो जाएगा। बारिश की वजह से, ज़िम्बाब्वे सातवीं टीम के तौर पर सुपर 8 में पहुंच गया।

सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें

सुपर 8 के G1 ग्रुप से भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज़ और जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस ग्रुप के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे।

Related News
1 of 367

सुपर 8 के G2 ग्रुप में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान/USA की एक टीम शामिल होगी। इस ग्रुप के मैच कोलंबो और पल्लेकेले में होंगे।

हालांकि बारिश ने एक मैच का रोमांच कम कर दिया है, लेकिन टूर्नामेंट में अभी और भी रोमांचक मैच होने बाकी हैं। नेपाल और स्कॉटलैंड आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना कैंपेन खत्म करेंगे। सुपर 8 अब लगभग पूरा हो चुका है, और नॉकआउट रेस में शामिल टीमें टाइटल के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दे रही हैं। क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच अभी बाकी है।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...