Bihar Election 2025 Voting LIVE: दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, इतने प्रतिशत हुआ मतदान

138

Bihar Election 2025 Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है। दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 67.14% मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिला 76.26% मतदान के साथ पहले नंबर है। इसके बाद कटिहार (75.23%), जमुई (67.81%) और बांका (68.91%) का स्थान है।

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: कहां कितनी हुई वोटिंग

अररिया – 67.79%
अरवल – 63.06%
औरंगाबाद – 64.48%
बांका – 68.91%
भागलपुर – 66.03%
गया – 67.50%
जहानाबाद – 64.36%
जमुई – 67.81%
कैमूर – 67.22%
कटिहार – 75.23%
किशनगंज – 76.26%
मधुबनी – 61.79%
नवादा – 57.11%
पश्चिम चंपारण – 69.02%
पूर्णिया – 73.79%
पूर्वी चंपारण – 69.31%
रोहतास – 60.69%
शिवहर – 67.31%
सीतामढ़ी – 65.29%
सुपौल – 70.69%

वोटरों में जबरदस्त उत्साह

कई पोलिंग स्टेशनों पर तो वोटिंग शुरू होने से पहले ही वोटर पहुंच गए थे। कई पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों की लंबी लाइनें देखी गईं। महिला वोटर भी इस चरण की वोटिंग में जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। चुनावों के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। हर बूथ पर हथियारबंद सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस चरण में लगभग चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related News
1 of 678

कई नेताओं की किस्मत दांव पर

इस चरण में NDA और महागठबंधन दोनों के कई बड़े नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। वोटरों के लिए 45,399 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 5,326 शहरी इलाकों में और 40,073 ग्रामीण इलाकों में हैं। चुनावों के दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें NDA के 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में NDA की तरफ से BJP के 53, JDU के 44, LJP (राम विलास) के 15, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के छह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन की तरफ से RJD के 71, कांग्रेस के 37, CPI (ML) के 6, CPI के 4, VIP के 8 और CPI(M) का एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में, राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग पूरी हो गई थी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...