Siwan ASI Murder: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरतने का दावा कर रही है। इसी बीच, सीवान में एक पुलिस अधिकारी (ASI) की हत्या की खबर सामने आई है। सीवान के दरौंदा थाने में तैनात एक एएसआई की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Siwan ASI Murder: खून से लथपथ खेत में मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक ASI अनिरुद्ध कुमार दरौदा थाने में तैनात थे। यह घटना बुधवार रात की प्रतीत होती है, जब वे गांव में गश्त पर थे। गुरुवार सुबह बसांव नवका टोला में उनका खून से लथपथ शव एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने एएसआई का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। उनके गले पर गहरे जख्म के निशान थे। इससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिल रहा है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
दरौंदा थाना क्षेत्र में तैनात ASI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरौंदा थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार सादे कपड़ों में थे। बुधवार रात वह कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि शव के स्वरूप से स्पष्ट है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया और फिर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, घटना की सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि शव के स्वरूप से स्पष्ट है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया और फिर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। फिलहाल संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)