Baaghi 4 Box Office Collection: ‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, कर डाली इतनी कमाई

137

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जहां उनकी पिछली कुछ फिल्में खास नहीं चल पाईं, वहीं हिट ‘बागी’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। आखिरकार, यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस दिन रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ से कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि पहले दिन ‘बागी 4’ ने बाजी मार ली।

Baaghi 4 Box Office Collection: पहले दिन छापे इतने करोड़

Sacnilk के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 12 करोड़ रुपये की की कमाई की। दरअसल फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर दो अंकों में कमाई करने में सफल रही। इसने न केवल ‘द बंगाल फाइल्स’ को पछाड़ा, बल्कि 2025 में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों जैसे अजय देवगन की ‘रेड 2’, ‘जट्ट’, ‘सितारे जमीन पर’, ‘केसरी 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ को भी पीछे छोड़ते देते हुए आगे निकल गई।

Baaghi 4: क्या है फिल्म की कहानी

Related News
1 of 332

फिल्म की कहानी टाइगर श्रॉफ के किरदार रॉनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सात महीने की कोमा से बाहर आता है। होश में आने पर उसे अपनी गर्लफ्रेंड (हरश्ना संधू) की हादसे में मौत का दुख होता है। उसके आस-पास के लोग उसे यह समझाने की कोशिश करते हैं कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी और यह सब उसका भ्रम था। फिल्म के दूसरे भाग में चाकू (संजय दत्त) की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि, फिल्म आलोचकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...