Red Fort: लाल किला परिसर से हीरे से जड़ा सोने का कलश हुआ चोरी, करोड़ों में थी कीमत

138

Red Fort: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के बाहर एक बड़ी घटना हुई। परिसर के एक पार्क से हीरे जड़ा सोने का कलश चोरी हो गया। इस कलश की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कलश 760 ग्राम शुद्ध सोने का था, जिसमें 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस के भी हाथ-पांव फुल गए।

Red Fort: जैन धर्म का चल रहा था धार्मिक अनुष्ठान

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लाल किले परिसर में जैन धर्म से संबंधित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई। यह कार्यक्रम 28 अगस्त को शुरू हुआ था और 9 सितंबर तक चलने वाला था। कार्यक्रम के लिए एक विशेष मंच बनाया गया था और उस पर बैठने की अनुमति केवल पारंपरिक पोशाक (धोती और कुर्ता) पहने और उचित अनुमति वाले लोगों को ही थी। कारोबारी सुधीर जैन हर दिन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अपने घर से एक कीमती कलश लाते थे।

Red Fort: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस दिन यह घटना हुई उस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उनके आने के समय भीड़-भाड़ के दौरान कलश मंच से गायब हो गया। सुधीर जैन ने कहा कि यह कलश उनकी निजी संपत्ति थी और इसे धार्मिक आस्था से बनाया गया था। चोरी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच कर रही है और गवाहों से पूछताछ कर रही है।

Related News
1 of 1,932

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लाल किले परिसर में जैन धर्म से संबंधित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी से समुदाय में रोष है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी भीड़ के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए थे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और चोरी हुआ कलश वापस पाने की कोशिश की जा रही है। जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि कई टीमें संदिग्ध की तलाश में लगी हैं। साथ ही, भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए लाल किला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...