Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RMLअस्पताल में ली अंतिम सांस

137

Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। मलिक के निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। उनके निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Satyapal Malik Death: राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

सत्यपाल मलिक पिछले कई महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें आरएलएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार को उनका निधन हो गया। सत्यपाल मलिक के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई प्रमुख नेताओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

इससे पहले उनके निधन की फैली थी अफवाहें

बता दें कि जुलाई 2025 में उनके निधन की अफवाहें भी फैलीं थी, हालांकि उनके निजी सचिव ने खारिज कर दिया था। निजी सचिव कंवर सिंह राणा ने सोशल मीडिया साइट X पर पूर्व राज्यपाल के आधिकारिक अकाउंट से लिखा – आदरणीय पूर्व राज्यपाल चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी वर्तमान में आईसीयू में भर्ती हैं और वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अफवाहों से बचें और कोई भी झूठी खबर न फैलाएं।

Related News
1 of 1,752

किसान परिवार में हुआ था जन्म

सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हिसावदा गांव के किसान बुध सिंह के घर हुआ था। मलिक के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनकी मां जगनी देवी ने किया। उनकी मां ने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी। सत्यपाल मलिक की पत्नी इकबाल मलिक एक पर्यावरणविद् हैं। उनके बेटे देव कबीर एक ग्राफिक डिज़ाइनर हैं और उनकी बहू निबंदर चंद्रा हैं। मलिक का परिवार 1980 से दिल्ली में रह रहा है।

सत्यपाल मलिक एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह जम्मू-कश्मीर के अलावा मेघालय, गोवा और बिहार जैसे राज्यों में राज्यपाल के पद पर रह चुके थे। मलिक जम्मू-कश्मीर के अंतिम पूर्णकालिक राज्यपाल थे। वह अपने स्पष्टवादी और बेबाक बयानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...