India Pakistan War: भारत-पाक तनाव के बीच चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी, बॉर्डर के गांव कराए खाली

146

India Pakistan War: भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है, वह लगातार भारतीय सीमा पर हमला करने की नापाक कोशिशों में जुटा हुआ है। इसी के चलते पाकिस्तानी सेना ने 8-9 मई की रात को भारत को निशाना बनाकर कई मिसाइल और ड्रोन दागे, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही तबाह कर डाला। पाकिस्तान LOC पर भी लगातार बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा है।

India Pakistan War: चंडीगढ़ शहर में गूंज रहे सायरन

शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन गूंज रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही लोगों से घरों की खिड़कियों से दूर रहने को भी सलाह दी गई है। इसके अलावा पंजाब में बॉर्डर से सटे गांवों का खाली करा दिया गया है। राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस फोन नंबरों 0172-2741803, 0172-2749901 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्कूल बंद, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

भारत-पाकिस्तान जंग (India Pakistan War) के बीच पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये है। अगले तीन दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। साथ ही सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। गुरुवार रात को पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों – पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, और गुरदासपुर में ब्लैकआउट की सूचना मिली थी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब के बॉर्डर सटे कई गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा। साथ ही, पंजाब में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है।

Related News
1 of 102

सीमा से लगे राज्य हाई अलर्ट पर

पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्य हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान के सीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के भी निर्देश दिए हैं। इस बीच राजस्थान सरकार ने सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। राजस्थान के जैसलमेर समेत पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों को खाली कराया जा रहा है। सीमा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को खाली करा दिया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...