UP Budget 2025 : उर्दू-अंग्रेजी भाषा पर बहस, सीएम योगी बोले- कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है सपा

159

UP Budget 2025 : उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। बजट सत्र के पहले ही दिन यूपी के सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर फायर हो गए। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाएगी और जब सरकार आम लोगों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करती है तो ये लोग उर्दू थोपने की वकालत करने लगते हैं।

देश को कठमुल्लापन की ओर…सीएम ने क्यो कहा ऐसा

सीएम ने आरोप लगाया कि सपा देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है, जो कतई स्वीकार्य नहीं होगा। सीएम योगी ने विधानसभा की कार्यवाही में उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को स्थान दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन बोलियों को हिंदी की उपभाषा मानते हुए सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार इन भाषाओं के लिए अलग से अकादमियां बना रही है, ताकि ये समृद्ध हों। ये हिंदी की बेटियां हैं और इन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। यह सदन सिर्फ विद्वानों के लिए नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज को यहां जगह मिलनी चाहिए, जो लोग भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ हैं।

UP Budget 2025 : सपा पर किया जोरदार हमला

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनका चरित्र दोहरा हो गया है। ब्रज भाषा इतनी समृद्ध है कि संत सूरदास ने इसी भाषा में अपनी रचनाएं दीं। इसी तरह संत तुलसीदास जी ने अवधी में रामचरितमानस की रचना की, जो संकट के समय न सिर्फ उत्तर भारत बल्कि प्रवासी भारतीयों के लिए भी सहारा बनी। उन्होंने कहा कि आज जो लोग भोजपुरी, अवधी और ब्रज भाषा का विरोध कर रहे हैं, वे भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के खिलाफ हैं। यह दुखद है कि जब इन भाषाओं का सम्मान किया जा रहा है, तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

Related News
1 of 1,752

हर अच्छे काम का विरोध करता है विपक्ष

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्वभाव बन गया है कि वे हर अच्छे काम का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आप लोग प्रदेश और देश के हित में उठाए गए हर सकारात्मक कदम का विरोध करते हैं। यह नहीं चलेगा। जब विधानसभा सचिवालय ने स्थानीय भाषाओं को मान्यता दी थी, तब समाजवादी पार्टी ने इसका भी विरोध किया था।

UP Budget 2025 : अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाते और…

सीएम ने कहा विपक्ष का यह विरोध दर्शाता है कि वे न केवल विकास के खिलाफ हैं, बल्कि हमारी संस्कृति के भी खिलाफ हैं। ये लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाएंगे और अगर सरकार किसी और के बच्चे को वह सुविधा देना चाहती है, तो वे कहते हैं नहीं, उसे उर्दू पढ़ाओ। वे बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। वे देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हैं, ऐसा नहीं चल सकता।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...