अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से थे नाराज

147

Arvinder Singh Lovely Resigns , नई दिल्‍लीः लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कांग्रेस के मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। इसके पीछे उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को वजह बताया है।

इस लिए चल रहे थे नाराज

इस्तीफा देने के बाद लवली सिहं (Arvinder Singh Lovely) ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन कांग्रेस पर आरोप लगाकर किया गया था, फिर वह उसके साथ गठबंधन कैसे कर सकते हैं? खड़गे को लिखे पत्र में लवली ने कहा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनाई गई थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

Related News
1 of 653

लवली ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के रूप में उनके द्वारा लिए गए कई फैसलों पर एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने वीटो कर दिया था। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था। बताया जा रहा है कि लवली ने दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से मतभेद के कारण पद छोड़ा है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...