मायावती पर सीबीआई का शिकंजा,जांच शुरू !

0 18

लखनऊ — बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर एक बार फिर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है . दरअसल सीबीआई ने 21 चीनी मिलों की बिक्री की जांच शुरू कर दी है. 

Related News
1 of 654

ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हो रही इस कार्रवाई में मायावती के अलावा उनके सबसे करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दिकी भी फंस सकते हैं.संभावना यह भी जताई जा रही है कि सोमवार को मायावती इस मामले में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी कर सकती हैं.

बता दें कि 21 चीनी मिलों की बिक्री का मामला योगी सरकार में फिर उछला है. सीबीआई ने पूरे मामले को टेकओवर कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने बिक्री के दस्तावेजों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है. मायावती पर जल्द ही मामले में एफआईआर भी दर्ज हो सकती है. इस मामले में कई आईएएस अफसर और नेता भी जांच के घेरे में हैं. 

गौरतलब है इस मामले में नसीमुद्दीन ने मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा का नाम लिया था. वहीं, सीएम योगी ने चीनी मिल बेचे जाने को बड़ा घोटाला बताया था. इन मिलों में देवरिया, बरेली, लक्ष्मीगंज, हरदोई, रामकोला चीनी मिलें शामिल हैं. वहीं चित्तौनी और बाराबंकी की भी चीनी मिलों पर जांच की आंच आ गई है.

Comments
Loading...