दिल्ली पहुंची Bharat Jodo Yatra, हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर

0 196

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गई। दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह में दिल्ली में प्रवेश किया था।

ये भी पढ़ें..पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को मिली अहम जिम्मेदारी

इसस पहले राहुल गांधी ने आज सुबह आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए थे। इसके बाद दोपहर में राहुल गांधी हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई। दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है।

 

Related News
1 of 1,744

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई है। दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। आज सुबह दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। उसके बाद से ही यात्री दिल्ली में तय कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ रही है। शाम तक यात्री वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट पहुंचेगी।

इसके अलावा राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...