नोरा फतेही के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल…

0 279

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की डांसिंग डीवा हैं। उनके डांस के लाखों दीवाने हैं। स्टेज हो या फिर स्क्रीन, जब नोरा डांस करती हैं तो उनसे निगाहें नहीं हटती हैं। अब नोरा ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ शो में जज के रूप में नजर आएंगी। शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर ठुमके लगाती दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें..Yogi 2.0 मंत्रिमंडल से श्रीकांत-दिनेश शर्मा सहित 22 मंत्रियों का कटा पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा टीचर बनकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। इस दौरान वह येलो साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। तभी अचानक से ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाना शुरू हो जाता है जिस पर एक बच्ची डांस करने लगती है। देखते ही देखते क्लास डांस फ्लोर में बदल जाती है। नोरा भी हॉट लुक में इसी गाने पर डांस करने लगती हैं। नोरा का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

‘डांस दीवाने जूनियर्स’ शो को Nora Fatehi के साथ नीतू कपूर और मर्जी पेस्तोनजी भी जज करेंगे। इस शो में 4 से 14 साल के बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाएंगे। ये बच्चे सोलो, डुएट या फिर ग्रुप में डांस परफॉर्म करेंगे। इस रिएलिटी डांस शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर होगा।

Related News
1 of 307

https://www.instagram.com/tv/CbaIOVNjSYc/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शो को जज करती नजर आई थीं। इस शो को गीता कपूर और टेरेंस लुइस के साथ मलाइका अरोड़ा जज करती थीं लेकिन कोविड टाइम में मलाइका कोरोना से संक्रमित हो गईं, जिसके बाद नोरा ने उनकी जगह शो को कुछ समय के लिए जज किया था।

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...