मैच के दौरान विराट को ‘फ्लाइंग किस’ देते कैमरे में कैद हुई अनुष्का की तस्वीर

0 19

मनोरंजन डेस्क — शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और प्रीति जिंटा की किंग्स एलेवेन पंजाब के बीच लास्ट ओवर थ्रिलर खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की खूबसूरत पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद रहीं.

Related News
1 of 306

अनुष्का शर्मा यूं तो पहले भी कई बार आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंची हैं, लेकिन इस बार बात जरा खास है. शादी के बाद विराट कोहली पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं, तो उनके दीदार के लिए अनुष्का शर्मा भी मैदान पर पहुंच गई. शादी के बाद पहला मौका है, जब आईपीएल में ये हॉट कपल एक साथ नजर आया. वहीं दर्शक दीर्घा में मौजूद अनुष्का इस दौरान अपने पति विराट की हौसला अफजाई करती दिखाई दीं.लेकिन मैच के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब अनुष्का अपने पति के प्रदर्शन से इतना इम्प्रेस हो गई कि उन्होंने उन्हें मैदान पर ही फ्लाइंग किस दे दी.लेकिन ये खूबसूरत तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई.

दरअसल मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के 18वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर जैसे की कप्तान विराट ने एंड्र्यू टेय का कैच लपका, उनकी खूबसूरत पत्नी अनुष्का ने उन्हें पवेलियन से ही फ्लाइंग किस दे दी. जिसके बाद विराट के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नज़र आई. 

इसके अलावा इसी मैच के दौरान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से स्टैंड्स में फोन पर बात करते दिख रहे हैं. मैच के बाद का ये वीडियो देखकर लग रहा है मानो दोनों एक दूसरे से मिलना चाह रहे हों लेकिन इनकी बीच की ये दीवार सच में इसकी सबसे बड़ी रूकावट है.आपको बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेटों से हराकर आईपीएल 2018 में अपना जीत का खाता खुला। 

 

Comments
Loading...