अब इस नये अंदाज में दिखीं इंटरनेट सनसनी गर्ल,प्रिया प्रकाश

0 60

मनोरंजन डेस्क –मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को 26 सेकंड के एक वीडियो ने ‘वायरल गर्ल’ बना दिया था और इस वीडियो की वजह से वे इंटरनेट सनसनी बन गई थीं. प्रिया अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव ‘ रिलीज होने से पहले ही देशभर में फेमस हो गई थीं.

Related News
1 of 306

बता दें कि  ‘मनिक्य मलाराया पूवी ‘ वीडियो में उनकी आंख के इशारे पर सारा देश फिदा हो गया था. लेकिन अब उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो एक फैनसाइट पर रिलीज किया गया है और प्रिया  उस वीडियो में बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लग रही है कि यही वही लड़की है जिसे आज पूरा देश उसकी आंखों के इशारे की वजह से जानता है.

यह प्रिया प्रकाश वारियर की लोकप्रियता ही है कि उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख क्रॉस कर चुकी है. यही नहीं, खबरें तो यहां तक आई हैं कि वे अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए आठ लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस पर कोई कमेंट नहीं आया है लेकिन यूथ में प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, यह कोई असंभव भी नहीं लगता.

प्रिया का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था. रातों-रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं. ‘ओरू अदार लव’ में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया है. उनकी ये फिल्म मार्च में रिलीज हो चुकी है, अब उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Comments
Loading...