टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा की पत्नी संग हनीमून की तस्वीरें आई सामने

0 16

मनोरंजन डेस्क– टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर गौरव चोपड़ा शादी के बाद इन दिनों यूरोप के बर्फीले मौसम में हनीमून का आनंद ले रहे हैं। बीते दिनों गौरव ने गुपचुप तरीके से दिल्ली की रहने वाली हितिशा चेरांडा से शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इन दिनों यह कपल यूरोप के ऑस्ट्रिया में एन्जॉय कर रहा है। 

Related News
1 of 308

गौरव सोशल मीडिया के सहारे हमेशा अपने फैंस के करीब रहते हैं। इन दिनों वह अपने हनीमून की फोटो सोशल मीडिया पर करते नजर आये। गौरव के इन पिक्चर्स को उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि गौरव चोपड़ा हितिशा के साथ 19 फरवीर को शादी के बंधन में बंधे थे। गौरव ने टीवी सीरियल के अलावा तमिल फिल्म Ottran में भी काम किया है।

वह बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। इसमें उनके साथ मनवीर गुर्जर, लोपामुद्रा राउत और वीजे बानी भी थीं। 

Comments
Loading...